janjgir News : जांजगीर। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरा में शुक्रवार सुबह एक खेत में 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
janjgir News : जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने बीच खार में युवती का शव देखा, जो कीचड़ से सना हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर नवागढ़ पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा गया।
janjgir News : मृतका की पहचान पूनम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवती के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध बनने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
janjgir News : जांच के दौरान एक संदेही का नाम सामने आया है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस एक अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।













