Wednesday, April 8, 2026
33.1 C
Raipur

विजय की ‘जन नायकन’ को लेकर मद्रास HC का बड़ा आदेश, CBFC को जल्द सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश

चेन्नई:अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को अहम निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट बिना अनावश्यक देरी के जल्द जारी किया जाए। शुक्रवार को आए इस फैसले से फिल्म निर्माताओं को बड़ी राहत मिली है, हालांकि यह आदेश फिल्म की तय रिलीज डेट टलने के ठीक एक दिन बाद आया।

सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने से टली रिलीज

फिल्म ‘जन नायकन’ को 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन CBFC से समय पर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण मेकर्स को आखिरी वक्त पर रिलीज टालनी पड़ी। कुछ संगठनों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद सेंसर प्रक्रिया अटक गई।

हाईकोर्ट की शरण में पहुंचे मेकर्स

रिलीज संकट के बाद प्रोडक्शन हाउस ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया। याचिका में मांग की गई कि CBFC को फिल्म को ‘UA 16+’ श्रेणी में प्रमाणित करने के निर्देश दिए जाएं। 7 जनवरी को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Read More : M.P News : मऊगंज में ‘पॉकेट गवाह’ का महाघोटाला, 1000 केस और चंद चेहरे CCTNS पोर्टल से खुली पोल

शिकायत की कॉपी पर कोर्ट का सवाल

सुनवाई के दौरान जस्टिस पी.टी. आशा ने CBFC से उस शिकायत की प्रति पेश करने को कहा था, जिसके आधार पर फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल आरोपों के आधार पर सर्टिफिकेट रोका नहीं जा सकता।

सभी बदलावों के बावजूद सर्टिफिकेट लंबित

मेकर्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म को 18 दिसंबर को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था। अगले दिन बोर्ड ने कुछ सीन हटाने और डायलॉग म्यूट करने के सुझाव दिए, जिन्हें पूरी तरह लागू कर दिया गया। इसके बावजूद सर्टिफिकेट जारी न होना सवालों के घेरे में आया।

बड़े क्लैश से बची फिल्म

एच. विनोद निर्देशित ‘जन नायकन’ में थलापति विजय के साथ प्रकाश राज, पूजा हेगड़े और मामिथा बैजू अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का 9 जनवरी को प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ से क्लैश होना था, लेकिन रिलीज टलने से यह टक्कर फिलहाल टल गई।अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उम्मीद है कि CBFC जल्द सेंसर सर्टिफिकेट जारी करेगा और फिल्म नई रिलीज डेट के साथ सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Latest YouTube Shorts

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में मेमू-पैसेंजर समेत 10 ट्रेनें रद्द...#indianrailways #traner

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

दारू पियो,ऐश करो”,नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो वायरल...#viralvideo #shorts #viralnews

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

खेतों के बीच चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ, लाखों कैश के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार...#cg #cgpolice #gambling

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

छोटे मामलों में FIR पर सख्ती: गृहमंत्री बोले—इन्हीं से रुकेंगे बड़े अपराध...#fir #cgpolice #police

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

RTE पर सरकार सख्त: प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द...#school #cg #chhattisgarh

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

भोपाल में ABVP का हंगामा, शराब दुकान बंद कराने सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में पॉलिटेक्निक चौराहे...

M.P News : बुरहानपुर में कृष्ण जन्मभूमि को लेकर जनजागृति यात्रा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में श्रीकृष्ण...

M.P News : UCC पर विश्वास सारंग का बयान: देश में एकरूपता जरूरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग...

M.P Crime : ग्वालियर SBI में चोरी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से 1 लाख पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में...

Related Articles

Popular Categories