Jabalpur News :जबलपुर : सोशल मीडिया की दोस्ती देखते ही देखे प्यार में बदल गई और उड़ीसा की रहने वाली युवती अपने आशिक से मिलने जबलपुर चली आई। प्यार जब परवान चढ़ा तो सुल्तानपुर के रहने वाले युवक रजनीश सिंह ने उड़ीसा की युवती को शादी का झांसा दिया और उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। युवती जब गर्भवती हुई तो उसे गोली खिलाकर युवक ने गर्भपात भी करा दिया।
Jabalpur News :समय बीतने के साथ जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया और दूसरी जगह सगाई कर ली तो युवती ने पुलिस की शरण लेकर एफआईआर दर्ज करा दी। मामला जबलपुर के माढ़ोताल थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि उड़ीसा की रहने वाली युवती की सुल्तानपुर के रहने वाले युवक रजनीश सिंह से दोस्ती हुई थी।
Jabalpur News :रजनीश जबलपुर के माढ़ोताल इलाके में रह रहा है। रजनीश के बुलावे पर युवती अपना घर छोड़कर उड़ीसा से जबलपुर चली आई लेकिन कुछ ही दिनों में रजनीश की आशिकी का फरेब सामने आ गया। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर जबलपुर के माढ़ोताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।











