Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर में PUBG गेम ने एक युवक का हाथ छीन लिया. जहां एक युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेल रहा था. वह गेम में इतना गमन था कि उसे ट्रेन की आहट तक सुनाई नहीं दी. ट्रेन की चपेट में आकर युवक का दाहिना हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा.घमापुर थाना क्षेत्र के दो नंबर पुल के पास की है. बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे चला गया था. इस दौरान वह साथियों के साथ ट्रैक के किनारे बैठकर कान में ईयरबड्स लगाकर पब्जी खेलने लगा और गेम में इतना खो गया कि ट्रेन के आने का आभास तक नहीं हुआ.
Jabalpur News : जब तक लोग कुछ समझ पाते तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन युवक के पास से गुजर चुकी थी.इस दौरान युवक का हाथ ट्रेन से टकरा गया,जिससे उसकी हड्डियां चकनाचूर हो गईं और वह बुरी तरह घायल हो गया..मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.
Jabalpur News : वही इस मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव का कहना है कि थाने में सूचना मिलते ही हमारा स्टाफ मौके पर पहुंचा था घायल युवक ने कान में हैंड फ्री लगाया था और अपना मोबाइल ट्रेन के नीचे से उठाने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक ट्रेन चलने लगा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया पीड़ित युवक अभी मेडिकल मैं भर्ती है घायल युवक होटल में काम करता था.
READ MORE: Ramayana : रामायण का पहला लुक आया सामने, रणबीर बने भगवान राम – यश निभाएंगे रावण का किरदार











