Mungeli News : मुंगेली पुलिस की “ऑपरेशन तलाश” को बड़ी सफलता, 46 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल परिजनों से मिलाया**

Sanjay Sahu
Mungeli News

Mungeli News : मुंगेली : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली जिले में “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन में बड़ी सफलता मिली है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 02 बालक, 04 बालिकाएं, 29 महिलाएं और 11 पुरुषों सहित कुल 46 गुमशुदा लोगों को सकुशल ढूंढ निकालकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

Mungeli News : यह अभियान 1 जून से 30 जून 2025 तक जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा चलाया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों जैसे तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और राजस्थान से गुमशुदा लोगों को खोजकर वापस लाया गया।

Mungeli News : गुमशुदा परिजनों से मिलने के बाद उनके चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस विभाग के प्रति आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने महिलाओं, बच्चों एवं अन्य गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन हेतु समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह सफलता हासिल हुई है। मुंगेली पुलिस की यह पहल एक सराहनीय प्रयास है, जिससे कई बिछड़े परिवार फिर से एक हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *