Jabalpur News : जबलपुर/देबजीत देब : जबलपुर के सरकारी स्कूलों के कई भवन जर्जर हो चुके है। जिसमें पढ़ने वाले बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण कर रहे है। पूर्व में भी जर्जर भवन में हादसे समाने आए है। जहां बारिश के मौसम में खतरा दोगुना हो जाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव के द्वारा नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के सर्वे को लेकर कमेटी गठित की है।
Jabalpur News : जहां कमेटी मौके पर जाकर स्कूलों का सर्वे करेगी। सर्वे के दौरान अगर स्कूल का भवन ज्यादा जर्जर है तो तत्काल उन स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली छात्र छात्राओं और स्कूल स्टाफ के लिए अन्य भवन का इंतजाम किए जाने के आदेश दिए गए हैं।वहीं ऐसे भवन जिसमें मरम्मत कार्य के बाद भवन ठीक हो सकते है। उसको लेकर आदेश जारी कर स्कूल भवनों के मरम्मत के आदेश दिए गए है।जिससे किसी भी प्रकार का हादसा न हो और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बिना किसी भय के पढ़ सके।











