Srinagar News : ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले के तीनों आतंकी लिडवास एनकाउंटर में ढेर

Sanjay Sahu
Srinagar News

Srinagar News : श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ‘महादेव’ के तहत सेना ने सघन सर्च अभियान चलाया, जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को इलाके में तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

Srinagar News : सर्च ऑपरेशन दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्सों में चलाया जा रहा था, जो श्रीनगर और त्राल को जोड़ने वाले पहाड़ी रास्तों से घिरा है। ऑपरेशन के दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

Srinagar News : जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस कार्रवाई में शामिल रही। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इस क्षेत्र में आतंकी संगठन टीआरएफ (The Resistance Front) के सदस्य सक्रिय हैं। दाछीगाम नेशनल पार्क को टीआरएफ का गुप्त ठिकाना माना जाता है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे भी इसी ग्रुप का हाथ बताया गया है।

Srinagar News : जनवरी महीने में भी दाछीगाम के जंगलों में टीआरएफ के ठिकाने को ध्वस्त किया गया था, उस समय भी सुरक्षाबलों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था।

Srinagar News : ताजा घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अभियान समाप्त होने तक इलाके से दूर रहें और शांति बनाए रखें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *