Jabalpur News : जबलपुर : आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्मार्ट मीटर घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने आज जबलपुर में बड़ा आंदोलन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय – SE सिटी सर्किल का घेराव किया और स्मार्ट मीटर की होली जलाकर केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और बिजली विभाग की मिलीभगत के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की।
Jabalpur News : सरकार और विभाग की साज़िश
Jabalpur News : श्री शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर घोटाला केवल तकनीकी अनियमितता नहीं बल्कि यह केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और बिजली विभाग की सुनियोजित मिलीभगत का परिणाम है। केंद्र सरकार ने स्मार्ट मीटर परियोजना के नाम पर विदेशी कंपनियों को फायदा पहुँचाया।
Jabalpur News : प्रदेश सरकार ने नियमों की अनदेखी कर संदिग्ध कंपनियों को ठेके दिए। बिजली विभाग ने इन आदेशों को लागू कर न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डाला, बल्कि जनता की सुरक्षा को भी खतरे में डाला।
Jabalpur News : कांग्रेस के पाँच गंभीर सवाल
1. उपभोक्ताओं का डेटा विदेश क्यों भेजा गया?
2. बिना DPIIT प्रमाणपत्र के ठेका कैसे दिया गया?
3. पाकिस्तानी संबंधों वाली कंपनियों को काम क्यों सौंपा गया?
4. अधिकारियों के बच्चे और रिश्तेदार उन्हीं कंपनियों में विदेश में क्यों कार्यरत हैं?
5. इंदौर में अयोग्य पाई गई कंपनी भोपाल और जबलपुर में योग्य कैसे घोषित कर दी गई?
Jabalpur News : हमारी माँग:
Jabalpur News : जबलपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए। जब तक बिजली उपभोक्ताओं को सवालों के ठोस एवं संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाते, तब तक स्मार्ट मीटर का कोई भी इंस्टॉलेशन जबलपुर शहर में स्वीकार्य नहीं होगा।
Jabalpur News : यदि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान किसी गली-मोहल्ले में अराजक स्थिति उत्पन्न होती है,तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की होगी।
Jabalpur News : सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में बेहिसाब वृद्धि हुई है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर महंगाई का डबल बोझ पड़ा है। किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों का जीना दूभर हो गया है। यह सीधे-सीधे जनता पर आर्थिक अत्याचार है।
Jabalpur News : कांग्रेस की चेतावनी
Jabalpur News : शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा –“जब तक केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और बिजली विभाग जनता को जवाब नहीं देते और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक जबलपुर में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे और जो स्मार्ट मीटर जबलपुर में जबरन लगाए गए उन्हें बिजली विभाग नहीं निकलता,तो कांग्रेस का आंदोलन और तेज़ होगा। यह जनता के अधिकारों की लड़ाई है और कांग्रेस इसे अंजाम तक पहुँचाकर रहेगी।”
जब तक सवालों के जवाब नहीं, जबलपुर में स्मार्ट मीटर बर्दाश्त नहीं!











