Jabalpur News : जबलपुर : जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। खंडेलवाल ने कहा कि ऐसा बयान निंदनीय है और जिस देश में महिलाओं और बहनों का इतना सम्मान है, वहां इस तरह की अभद्र टिप्पणी सिर्फ कांग्रेस जैसे नेताओं से ही संभव है।
Jabalpur News : प्रदेश अध्यक्ष ने यह बयान तब दिया जब जीतू पटवारी अपनी न्याय यात्रा के सिलसिले में जबलपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना लोकतंत्र का अपमान है और जिनके दिल में बहनों और मातृशक्ति के लिए सम्मान नहीं है, उनके लिए कुछ भी कहना कम है।
Jabalpur News : खंडेलवाल ने भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि महिलाओं के लिए भाजपा की नीतियां हमेशा समर्थ और संवेदनशील रही हैं।











