Jabalpur News : जबलपुर /देबजीत देब: स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग के दौरान जबलपुर जीआरपी को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है…जहां स्टेशन से तीन शातिर बदमाशों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है….बताया जा रहा है कि बदमाश में एक नाबालिक और दो बालिग है वही तीनों बदमाशों से एक देशी कट्टा और तीन मोबाइल बरामद किया गया है.
Jabalpur News : बरामद मोबाइल की कीमत 50 हज़ार से ज्यादा बताई जा रही है वहीं देसी कट्टे की कीमत 5 हज़ार बताई जा रही है.. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह पुराने बदमाश है और कई थानों में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज है….वहीं अब आरोपियों से जीआरपी पुलिस पूछताछ कर रही है…..













