Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Raipur

Jabalpur News : एम.पी.पी.एस.सी. में शानदार सफलता पर कु. सुरभि सुरकेल को पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने किया सम्मानित

जबलपुर। Jabalpur News : एम.पी.पी.एस.सी. 2024 परीक्षा में जबलपुर निवासी कु. सुरभि सुरकेल ने 33वां रैंक हासिल कर सहायक संचालक (वित्त विभाग) के पद पर चयन प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर आज दिनांक 15-09-2025 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और हौसला अफजाई की।

Jabalpur News : इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया और नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कु. सुरभि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता दृढ़ संकल्प और अथक प्रयास का परिणाम है।

कु. सुरभि के पिता विनोद सुरकेल थाना हनुमानताल में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। कु. सुरभि ने अपनी स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय खमरिया से और स्नातक की पढ़ाई सेंट एलायशिस कॉलेज से की।

एम.पी.पी.एस.सी. में यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवार और जबलपुर पुलिस के लिए भी गर्व का विषय है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P 12वीं बोर्ड परीक्षा: पहले दिन 13 छात्र नकल करते पकड़ाए , CCTV से कड़ी निगरानी

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा...

इंदौर में चाकूबाजी! मोबाइल विवाद ने लिया हिंसक रूप, नाबालिग पर हमला, CCTV फुटेज आया सामने

इंदौर: शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रजापत नगर में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds