सोनम के पिता का आया बयान, मेरी बेटी निर्दोष है, उसे फंसाया जा रहा, देखें वीडियो….

Parivesh

इंदौर | इंदौर के चर्चित शिलांग हनीमून मर्डर केस में अब नया मोड़ आ गया है। हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह रघुवंशी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की बेगुनाही की बात कही है। वायरल हो रहे वीडियो में देवी सिंह भावुक होकर कह रहे हैं कि “मेरी बेटी निर्दोष है, उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है।”

देवी सिंह ने मीडिया के सामने मांग की कि पूरे मामले की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि,

“जिस बेटी ने आज तक पिता को तकलीफ नहीं दी, वह अपने पति की हत्या नहीं कर सकती। मेरी बेटी को बदनाम किया जा रहा है।”

परिवार ने दावा किया है कि सोनम को जानबूझकर षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। इस पूरे प्रकरण में देवी सिंह ने मेघालय पुलिस पर भी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है और जांच की दिशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की शिलांग में सुनियोजित हत्या का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन अब परिजनों की ओर से सोनम को निर्दोष बताकर इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

इस बयान ने मामले को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। देखना यह होगा कि जांच एजेंसियां अब इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *