Tuesday, April 7, 2026
32.1 C
Raipur

जबलपुर : खमरिया में रात के अंधेरे में मगरमच्छ से आमना-सामना, मची दहशत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाइट शिफ्ट में जा रहे कर्मचारियों का सामना एक भारी-भरकम मगरमच्छ से हो गया। यह घटना देर रात की है, जब कर्मचारी ड्यूटी के लिए जा रहे थे और अचानक सड़क पर मगरमच्छ को बैठे देखा।

हेडलाइट में दिखा खतरनाक मंजर

बताया जा रहा है कि जैसे ही कर्मचारियों की गाड़ियों की हेडलाइट मगरमच्छ पर पड़ी, वहां मौजूद लोग घबरा गए। सड़क के बीचों-बीच बैठे इस विशाल मगरमच्छ को देखकर कर्मचारियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए आवागमन भी रुक गया।

Read more : M.P News : प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से शादी की जिद पर 2.20 लाख वोल्ट टावर पर चढ़ा युवक

जाली में फंसा मगरमच्छ

शोर-शराबा सुनकर मगरमच्छ वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सड़क किनारे लगी जाली में फंस गया। इसके बाद कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

वन विभाग को दी गई सूचना

स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में जुट गई, ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

पाइपलाइन से बाहर आ रहे मगरमच्छ

स्थानीय लोगों के अनुसार, परियट क्षेत्र से पाइपलाइन के जरिए तालाबों का पानी आसपास के इलाकों में पहुंचता है। इसी रास्ते मगरमच्छ भी बाहर निकलकर सड़कों तक आ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

 सुरक्षा को लेकर चिंता

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

CG NEWS : बैंक खातों से 31 लाख की ठगी: अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सरसींवा...

Related Articles

Popular Categories