शुभम अवधिया/बरगी नगर : सेवा पखवाड़ा एवं दीनदयाल जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत मनकेड़ी, बरगी डेम पुल घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय जन, लाड़ली बहनें, विद्यालय की छात्राएं और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर घाट और आसपास क्षेत्र की सफाई की। कार्यक्रम में स्वच्छता संस्कार थीम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक मुक्त समाज और रीड्यूस-रियूज-रिसायकल के माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Read More : Tikamgarh : संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला कीड़े वाला नाश्ता, कोचों ने जताई नाराजगी
स्वच्छता संकल्प
उपस्थित जनसमुदाय ने मन, कर्म और वचन से स्वच्छता शपथ को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया और स्वच्छता दीवार पर हस्ताक्षर कर संदेश अंकित किए। कार्यक्रम के अंत में पुल घाट पर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
Read More : Indian team : वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव, कई खिलाड़ियों की छुट्टी
इस अवसर पर बरगी विधायक नीरज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति आशा मुकेश गोंटिया, उपाध्यक्ष विवेक पटेल, CEO जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, जनपद अध्यक्ष श्रीमति चंद्रकिरण दयानंद गिरी गोस्वामी, जिला सदस्य मुन्नी बाई, ग्राम पंचायत सरपंच सहित DEO, DPC, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत जबलपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












