Itarsi News : तालाब में डूबने से भूटान आर्मी के जवान की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया

Sanjay Sahu
Itarsi News

Itarsi News : विनय मालवीय /इटारसी : पचमढ़ीमध्य प्रदेश की एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में स्थित सी शिक्षा कोर के करिअप्पा कंपनी (एईसी) मैं भूटान आर्मी के 27 साल जवान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक जवान शिवांग गर्ल्स और पिता सोनम यूनिट रॉयल भूटान आर्मी में चुमा (आरक्षक) था। घटना से हड़कंप मच गया। मामला इंटरनेशनल होने के कारण जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल हमीदिया के गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Itarsi News : मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी की आर्मी में उस समय खलबली मच गई जब पचमढ़ी ट्रेनिंग स्कूल के म्यूजिक सेंटर में शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के लिए आया जवान शिवांग पचमढ़ी के तालाब में मृत अवस्था में मिला। पचमढ़ी पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया । चूंकि मामला नेशनल फोर्स से जुड़ा होने कारण जवान के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टरों के टीम के द्वारा जवान का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले में पचमढ़ी थाना ने बताया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *