Tuesday, March 24, 2026
35.1 C
Raipur

IPL 2026 : IPL 2026 में सख्ती: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए नियम, मैच डे प्रैक्टिस बैन, फैमिली एंट्री सीमित, उल्लंघन पर जुर्माना

IPL 2026 : नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सख्त और व्यापक गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनका उद्देश्य टूर्नामेंट में अनुशासन, बेहतर प्रबंधन और ब्रॉडकास्ट क्वालिटी को मजबूत करना है।

IPL 2026 : सबसे बड़ा बदलाव मैच डे से जुड़ा है। अब किसी भी टीम को मैच के दिन प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी। पिच की गुणवत्ता बनाए रखने और शेड्यूल को संतुलित रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। टीमों को निर्धारित ट्रेनिंग विंडो में ही अभ्यास करना होगा और मैच के दिन नेट्स या मुख्य पिच पर किसी भी तरह की गतिविधि पर पूरी तरह रोक रहेगी।

IPL 2026 : प्रैक्टिस से जुड़े नियम भी स्पष्ट कर दिए गए हैं। बड़े स्टेडियमों में हर टीम को सीमित नेट्स और पिच का हिस्सा ही मिलेगा। ओपन नेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और एक टीम दूसरी टीम के अभ्यास क्षेत्र का उपयोग नहीं कर सकेगी, चाहे समय बच भी जाए।

IPL 2026 : खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों की एंट्री पर भी सख्ती की गई है। अब ड्रेसिंग रूम और मैदान पर केवल अधिकृत स्टाफ को ही जाने की अनुमति होगी। परिवार के सदस्य हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख सकेंगे और टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इस कदम का मकसद टीम के माहौल को अधिक प्रोफेशनल बनाए रखना है।

IPL 2026 : यात्रा नियमों में भी बदलाव किया गया है। सभी खिलाड़ियों के लिए टीम बस से स्टेडियम आना-जाना अनिवार्य होगा। निजी वाहनों के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। जरूरत पड़ने पर टीमें दो बैच में यात्रा कर सकती हैं, जबकि परिवार के सदस्य अलग से यात्रा करेंगे।

IPL 2026 : ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन को लेकर भी नए नियम लागू किए गए हैं। खिलाड़ी अब LED बोर्ड की दिशा में गेंद नहीं मार सकेंगे और उसके सामने बैठने की भी मनाही होगी। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के बैठने की जगह भी तय की जाएगी ताकि विजुअल प्रेजेंटेशन बेहतर रहे।

IPL 2026 : इसके अलावा कई अन्य नियम भी लागू किए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना अनिवार्य होगा (कम से कम शुरुआती ओवर तक)। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी हैट और स्लीवलेस जर्सी पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर पहली बार चेतावनी और दोबारा गलती करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

IPL 2026 : मैच डे प्रोटोकॉल भी सख्त कर दिया गया है। अब प्रत्येक टीम को केवल 12 सपोर्ट स्टाफ (डॉक्टर सहित) की अनुमति होगी और सभी के लिए एक्रेडिटेशन कार्ड अनिवार्य होगा।

IPL 2026 : साथ ही, यदि कोई खिलाड़ी अपनी जर्सी का नंबर बदलना चाहता है, तो उसे कम से कम 24 घंटे पहले बोर्ड को सूचित करना होगा, ताकि ब्रॉडकास्ट और रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। इन नए नियमों से साफ है कि आईपीएल 2026 को पहले से ज्यादा अनुशासित, व्यवस्थित और प्रोफेशनल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Khallari Temple ropeway accident: खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा केबल टूटने से मचा हड़कंप, महिला की मौ*त

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories