Sunday, August 23, 2026
Home Sports आईपीएल 2025 : ऐतिहासिक जीत पर विराट का बड़ा बयान…..

आईपीएल 2025 : ऐतिहासिक जीत पर विराट का बड़ा बयान…..

नई दिल्ली | एक ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने दिल को छू लेने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ टीम की नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भी है जिन्होंने सालों तक भरोसा बनाए रखा। विराट ने कहा – “18 साल हो गए इस टीम को सब कुछ देते हुए। अपने करियर की शुरुआत से अब तक युवावस्था, फॉर्म और अनुभव – सब कुछ इसी टीम को समर्पित किया। हर सीजन में यही सपना देखा कि एक दिन ये ट्रॉफी उठेगी। और आज वो सपना हकीकत बन गया।”

विराट ने आगे कहा कि “जब आखिरी गेंद डाली गई और जीत हमारी हुई, मैं खुद को रोक नहीं पाया। मेरी आंखें भर आईं। कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा। ये सिर्फ एक खिताब नहीं है, ये उन तमाम सालों की मेहनत, संघर्ष और विश्वास का परिणाम है।”

विराट कोहली का यह बयान न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर गया, बल्कि यह भी दिखा गया कि खेल केवल मैदान पर नहीं, दिल में भी लड़ा जाता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here