Saturday, August 15, 2026
Home National भारत ने पाकिस्तान के साथ WCL सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार :...

भारत ने पाकिस्तान के साथ WCL सेमीफाइनल खेलने से किया इनकार : “आतंकवाद और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते”

0
204
nishaanebaz.com (6)
nishaanebaz.com (6)

WCL सेमीफाइनल : नई दिल्ली। वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के सेमीफाइनल में भारत चैम्पियंस टीम ने पाकिस्तान चैम्पियंस के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया है। यह सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला जाना था, लेकिन भारतीय टीम ने अपने रुख में स्पष्ट किया कि वे पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी हाल में मैदान में नहीं उतरेंगे।

Read more : CG TRANSFER : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अफसरों के तबादले

भारत की टीम ने पहले ही आयोजकों को अवगत करा दिया था कि वे पाकिस्तान के साथ किसी भी स्तर पर खेलना नहीं चाहते। इस रुख के पीछे देश के खिलाड़ियों और टूर्नामेंट के प्रमुख स्पॉन्सर्स की आपत्ति मुख्य कारण रही। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला रद्द कर दिया गया था क्योंकि EaseMyTrip, जो कि टूर्नामेंट की एक मुख्य स्पॉन्सर है, ने भारत-पाक मैच के विरोध में खुद को अलग कर लिया था।

EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा, “हम भारत के नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते।”

Read more : MP CRIME : ड्रग माफिया पर बुलडोजर एक्शन, महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, हथियार और रेप-अपहरण के केस में खुलासे

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन, हरभजन सिंह, और सुरेश रैना जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी शुरू से ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के विरोध में थे। धवन ने तो आयोजकों को भेजा गया एक पुराना ईमेल सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक और सामाजिक तनाव को देखते हुए वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे।

Read more : दिल्ली में पहली बार हीलियम गैस से आत्महत्या का मामला : अकेलेपन से जूझ रहे 25 वर्षीय CA धीरज कंसल ने फेसबुक पर छोड़ा इमोशनल नोट

WCL में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पहले तीन मैचों में भारत को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वेस्टइंडीज चैम्पियंस के खिलाफ शानदार जीत (सिर्फ 13.2 ओवर में) के बाद भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला होने से पहले ही भारत ने अपना विरोध दर्ज करवा दिया।

Share The News
Previous articleCG TRANSFER : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अफसरों के तबादले
Next articleCG IPS Transfer : 8 IPS को मिली नई पदस्थापना, राज्य सरकार ने जारी की सूची, देखें आदेश
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here