IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू में रचा इतिहास, रोने की वायरल तस्वीरों पर खुद किया खुलासा

Sanjay Sahu
IPL 2025

IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 19 अप्रैल 2025 को आईपीएल में डेब्यू करते ही इतिहास रच दिया। वह अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में हिस्सा लिया। राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने पहले ही मैच में ओपनर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे।

IPL 2025: हालांकि आउट होने के बाद वैभव थोड़े इमोशनल नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में ऐसा लग रहा था कि वह आंसू पोंछ रहे हैं, जिससे लोगों को लगा कि वह डेब्यू मैच में आउट होकर भावुक हो गए।

IPL 2025: अब राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वैभव ने खुद इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वह रो नहीं रहे थे, बल्कि स्टेडियम की तेज़ लाइट्स की वजह से उनकी आंखों में जलन हो रही थी। वीडियो में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मुशीर खान ने वैभव से पूछा कि वह रो क्यों रहे थे, तो वैभव ने हंसते हुए जवाब दिया:

IPL 2025: अरे कब रोया यार! आंख में बहुत दर्द हो रहा था। जैसे ही आउट हुआ, स्क्रीन की तरफ देखा तो सीधी लाइट आंखों पर पड़ी। बाहर आने पर लोग पूछ रहे थे कि क्यों रो रहा था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था, आंख में जलन थी और मैं उसे रगड़ रहा था।

IPL 2025: वैभव ने इसके बाद आरसीबी के खिलाफ एक और मुकाबले में 15 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। हालांकि वह फिफ्टी से चूक गए और टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है और 13 मैचों में सिर्फ 6 अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। अब टीम 20 मई को अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *