Instagram ID hack : कवर्धा। सतनामी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने और एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अशोभनीय पोस्ट डालने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का जुलूस निकाला गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिनों से पकड़ से बच रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी के जरिए उसे आखिरकार गिरफ्तार किया गया।
Instagram ID hack : जानकारी के अनुसार, ग्राम भिभौरी निवासी महिला ने थाना लोहारा में शिकायत दर्ज कराई कि मोबाइल नंबर 7058432636 धारक ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड हासिल कर समाज विशेष के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी पोस्ट की और उनके फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर अपलोड किया। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 296, 299, 352 और आईटी एक्ट की धारा 65 के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल, तथा एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सागर बारा पात्रे (35 वर्ष), निवासी लकड़गंज, नागपुर को गिरफ्तार किया।
Instagram ID hack : पूछताछ में आरोपी ने महिला की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर भड़काऊ और अशोभनीय पोस्ट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर ऐसे मामलों को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।











