HomeNationalCylinder Price : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए...

Cylinder Price : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए राहत भरी खबर…..

Date:

Related stories

spot_imgspot_img

नई दिल्ली। Cylinder Price : महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक बार फिर से बड़ी राहत मिली है। लगातार तीसरे महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। महीने की पहली तारीख को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के गैस सिलेंडरों की कीमतों में संशोधन करते हुए ग्राहकों को राहत दी है।

Cylinder Price : इससे पहले 8 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन उसके बाद से कीमतें स्थिर बनी रहीं। अब जून में एक बार फिर घटती कीमतों का सिलसिला जारी रहा, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट में संतुलन आना तय माना जा रहा है।

IOCL द्वारा जारी नई दरों के अनुसार विभिन्न महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 से 25 तक की गिरावट देखी गई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर में यह कटौती 30 से 50 तक की रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में नरमी आने के चलते घरेलू बाजार में भी राहत का असर दिख रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here