Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Travel Fraud: टूर पैकेज बुक कराया, पैसे भी दिए…लेकिन नहीं मिली...

Indore Travel Fraud: टूर पैकेज बुक कराया, पैसे भी दिए…लेकिन नहीं मिली कोई सुविधा, पर्यटकों से लाखों की ठगी का आरोप

Indore Travel Fraud: इंदौर। शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्रेवल एजेंसी संचालक ने पर्यटकों से शिमला टूर पैकेज के लिए रकम वसूलने के बाद न तो तय सुविधाएं उपलब्ध कराईं और न ही यात्रा से संबंधित कोई व्यवस्था की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शिमला टूर के लिए कराया था पैकेज बुक

Indore Travel Fraud:पुलिस के अनुसार, कोलकाता निवासी अनिंदम देव ने मार्च महीने में इंदौर के ट्रेवल एजेंसी संचालक गौरव त्रिवेदी के माध्यम से 7 से 8 लोगों के लिए शिमला टूर पैकेज बुक कराया था। पैकेज में होटल बुकिंग, वाहन व्यवस्था और हेलीकॉप्टर सेवा जैसी सुविधाएं शामिल बताई गई थीं।

READ MORE: Jabalpur Rozgar Mela: 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी सौगात, वर्चुअल माध्यम से जुड़े

UPI से भेजी लाखों की रकम

Indore Travel Fraud:शिकायत के मुताबिक, टूर पैकेज की बुकिंग के एवज में पीड़ित पक्ष ने आरोपी को करीब दो से ढाई लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि भुगतान प्राप्त होने के बाद भी ट्रेवल एजेंसी संचालक ने वादा की गई कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई।जब बार-बार संपर्क करने के बावजूद यात्रा संबंधी व्यवस्था नहीं हुई, तब पीड़ितों को अपने साथ धोखाधड़ी होने का संदेह हुआ।

पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत

Indore Travel Fraud:मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित पक्ष ने तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Indore Travel Fraud:तुकोगंज थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं इसी तरह अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी तो नहीं की गई है।

READ MORE: MP Congress Rift : सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी कांग्रेस की अंदरूनी कलह, कार्रवाई की मांग तक पहुंचा मामला

Indore Travel Fraud:यह घटना ऑनलाइन बुकिंग और ट्रेवल पैकेज लेने वाले लोगों के लिए सतर्क रहने का संदेश भी देती है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी ट्रेवल एजेंसी को भुगतान करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और दस्तावेजों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here