निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पेंटहाउस विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया। MR-11 स्थित शिव वाटिका समृद्धि एन्क्लेव में पिता-पुत्र पर आरोप है कि उन्होंने गुस्से में आकर रहवासियों पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी।
CCTV में कैद वारदात
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार को तेज गति से लोगों की ओर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है।
महिला इंजीनियर की मौत
इस घटना में इन्फोसिस में पदस्थ एक महिला इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Read More : M.P News : कटनी में इंस्पेक्टर राहुल पांडे पर कार्रवाई की तलवार, बढ़ीं इंस्पेक्टर की मुश्किलें
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही लसूडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।
रहवासियों में दहशत
घटना के बाद कॉलोनी के रहवासियों में डर और गुस्सा दोनों देखा जा रहा है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।











