इंदौर | Indore News : इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ शूटिंग अकादमी की आड़ में लड़कियों से दुष्कर्म और शोषण करने वाले आरोपी मोहसिन खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मोहसिन खुद कबूल कर रहा है कि उसके कई लड़कियों से संबंध थे।
Indore News : इससे पहले भी मोहसिन खान पर छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। वीडियो में मोहसिन बेहद लापरवाह तरीके से अपने कृत्यों की बात करता दिख रहा है, जिससे पुलिस और समाज दोनों में आक्रोश है।
पुलिस ने मोहसिन को 7 दिन की रिमांड पर लिया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। यह आशंका जताई जा रही है कि पीड़िताओं की संख्या ज्यादा हो सकती है। पुलिस अब वीडियो की तकनीकी जांच भी करवा रही है ताकि सबूतों को पुख्ता किया जा सके।
इस मामले ने इंदौर की खेल और अकादमी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या शूटिंग अकादमी सिर्फ खेल के लिए है या अपराध की शरणस्थली बन गई है?













