Indore News: मेट्रो कार्य में लापरवाही उजागर, मंत्री बोले – सड़क जलभराव के लिए नगर निगम नहीं, मेट्रो जिम्मेदार

0
80
Indore News:
Indore News:

Indore News: इंदौर : इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर आज एक महत्वपूर्ण निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रेडिसन चौराहा, लवकुश चौराहा का दौरा किया। निरीक्षण के बाद मंत्री ने गांधीनगर स्थित डिपो पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की और कई अहम निर्देश दिए।

 

Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज मेट्रो निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क खराब होने और जलभराव के मुद्दों पर साफ तौर पर कहा कि बारिश में जिन सड़कों पर पानी भरा या नुकसान हुआ, उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की नहीं बल्कि मेट्रो की है। मंत्री ने बताया कि मेट्रो कार्य के दौरान कई स्थानों पर समय पर सड़क रिस्टोरेशन नहीं किया गया, जिसके चलते शहर की सुंदरता भी प्रभावित हुई है।

Indore News: वही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सड़कों पर पानी भरने की गलती नगर निगम की नहीं है। मेट्रो ने खुदाई के बाद समय पर सड़कें रिस्टोर नहीं कीं, जिससे परेशानी बढ़ी है। कई बार एजेंसियों के आपसी तालमेल की कमी से शहर प्रभावित होता है। सिंहस्थ भी नजदीक हैं, इसलिए तय किया गया है कि सभी एजेंसियां 15 दिन में एक बार बैठक करेंगी। महापौर भी बैठक में शामिल होंगे ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके।

 

Indore News: इसके साथ ही मंत्री ने मेट्रो स्टेशन की पार्किंग योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मेट्रो डिजाइन में पार्किंग को लेकर बड़ी चूक हुई है। अब इस गलती को सुधारने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं।

 

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि पार्किंग को लेकर मेट्रो की डिजाइन में बड़ी गलती है। इसकी भरपाई के लिए आइडिया से बात की गई है। विजयनगर क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने की बात हुई है। कोशिश है कि पार्किंग सुविधा भी बेहतर तरीके से जोड़ी जाए। वही कहा कि सिंहस्थ से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि शहर में आवागमन सुगम रहे और मेट्रो प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here