Indore News : इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में आज एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध आयोजन संपन्न हुआ। प्रदेश की 108 नदियों के उद्गम स्थलों से एकत्रित पवित्र जल से देवी अहिल्या का जलाभिषेक किया गया। इस विशेष अनुष्ठान ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और गौरव की भावना को और प्रबल किया।
Indore News : दरअसल इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने देवी अहिल्या का जलाभिषेक किया। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन भी मौजूद रहीं।जलाभिषेक के उपरांत सभी अतिथियों ने विधिपूर्वक देवी अहिल्या का पूजन कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। यह आयोजन न केवल संस्कृति और आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मध्य प्रदेश की नदियों को एक सूत्र में पिरोकर किस प्रकार राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित किया जा सकता है।











