Indore News : इंदौर। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है। सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी की है।
Indore News : मामले की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Indore News : क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।











