Indore News : इंदौर : मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपियों को स्पेशल एनआईए कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद देशभर में जहां इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं इंदौर निवासी और इसी केस में सह आरोपी रहे श्याम साहू के घर पर जश्न का माहौल देखने को मिला। परिजनों ने मिठाइयां बांटीं, आतिशबाजी की और फैसले को न्याय की जीत बताया।
READ MORE : Malegaon Case : 17 साल बाद मालेगांव केस में आया बड़ा फैसला, जानें कोर्ट ने क्या-क्या कहां?….
Indore News : श्याम साहू पर केस की मुख्य अभियुक्त बताई गई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मोबाइल, सिम कार्ड और रिचार्ज कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप था। हालांकि श्याम साहू को कोर्ट ने पहले ही 2017 में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। अब जब सभी आरोपियों को बरी किया गया है, तब श्याम साहू और उनके परिवार ने इसे पूर्ण न्याय की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। श्याम साहू ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने सालों तक मानसिक, सामाजिक और आर्थिक यातनाएं सही हैं। झूठे आरोपों ने हमें समाज की नजरों में कठघरे में खड़ा कर दिया था। लेकिन आज सच सामने आ गया है। यह फैसला उन सभी के लिए संदेश है जो बिना ठोस साक्ष्य के किसी को दोषी ठहरा देते हैं।
Indore News : इस दौरान श्याम साहू की पत्नी सीमा साहू की आंखें नम थीं। उन्होंने कहा, कि हमने हर दिन डर में बिताया। समाज में अपमान सहा और रिश्तेदारों से दूरी बनती गई। लेकिन हम हमेशा अपने पति की बेगुनाही पर यकीन करते रहे। इस दौरान श्याम साहू के बेटे और अन्य परिजन भी इस मौके पर मौजूद थे। सभी ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
Indore News : गौरतलब है कि 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाकों में कई लोग मारे गए थे। इस मामले में साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामला एनआईए को सौंपा गया और लंबी जांच व सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इंदौर में श्याम साहू के घर पर जो दृश्य दिखा, वह केवल एक परिवार की खुशी नहीं थी, बल्कि उन वर्षों के संघर्ष का परिणाम था, जिसे अब जाकर न्याय मिला है।
READ MORE :Malegaon Case : 17 साल बाद मालेगांव केस में आया बड़ा फैसला, जानें कोर्ट ने क्या-क्या कहां?….











