Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Accident News :छत्तीसगढ़–आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरने से...

Accident News :छत्तीसगढ़–आंध्रप्रदेश सीमा पर दर्दनाक हादसा: बस खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौत, कई घायल

Accident News
Accident News

Accident News : सुकमा: छत्तीसगढ़ सीमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिंतूर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Accident News :जानकारी के अनुसार बस अरुकु से रायलसीमा, चित्तूर की ओर जा रही थी। मारेडमिल्ली घाट क्षेत्र में अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Accident News :इस दुर्घटना पर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी जानकारी लेकर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here