Thursday, March 19, 2026
31.1 C
Raipur

Indore Love Jihad Case : इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: पहचान छिपाकर नाबालिग को जाल में फंसाया, आपत्तिजनक फोटो मिलने पर हंगामा

Indore Love Jihad Case : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बार फिर ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक डिलीवरी बॉय द्वारा अपनी असली पहचान छिपाकर नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय हिंदूवादी संगठनों की सक्रियता के बाद पुलिस ने इस मामले में दखल दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मनोज बनकर मिलता था आयान खान पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एलआईजी (LIG) इलाके में स्थानीय लोगों और एक संगठन ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर दबिश दी। आरोपों के मुताबिक, मुख्य आरोपी आयान खान अपनी पहचान बदलकर ‘मनोज’ नाम से एक नाबालिग युवती से मिलता था। उसने युवती का भरोसा जीतने के लिए खुद को हिंदू बताया था। तलाशी के दौरान आयान के मोबाइल फोन से युवती के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बरामद होने का दावा किया गया है।

फ्री पिज्जा ऑफर का लालच और साजिश प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और ‘फ्री पिज्जा ऑफर’ का लालच देकर नाबालिग लड़कियों से संपर्क साधता था। डिलीवरी के बहाने नंबर हासिल करना और फिर पहचान छुपाकर दोस्ती करना इस साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में अन्य युवक भी शामिल हैं और क्या उन्होंने अन्य लड़कियों को भी इसी तरह शिकार बनाया है।

संगठनों का हंगामा और पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस अब आरोपी का पिछला रिकॉर्ड खंगाल रही है और उसके मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। हिंदूवादी संगठनों ने मांग की है कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Ramakrishna Care Hospital : गटर कांड, Ramakrishna Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान.

Ramakrishna Care Hospital : गटर कांड, Ramakrishna Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान.

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Latest YouTube Shorts

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories