Indore Crime : दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ही 2 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट

Sanjay Sahu
CG CRIME

Indore Crime : इंदौर। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही 2 वर्षीय बेटी राधिका की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के रोने की आवाज से परेशान होकर मां ने उसके सिर पर डंडा मार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Indore Crime : घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि पिता जब घर लौटे तो उन्होंने बेटी को मृत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बच्ची की मां को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल तेजाजी नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

READ MORE :Oil palm News:किसानों के लिए सुनहरा अवसर: ऑयल पाम की खेती से कम मेहनत और लागत में बंपर मुनाफा, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी शशि साहू ने किसानों को दिए टिप्स

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *