MP News : दीपावली से पहले बुरहानपुर प्रशासन एक्शन मोड में: फटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

VIKASH KHALKHO

बुरहानपुर – दीपावली के त्योहार से पहले बुरहानपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एडीएम वीर सिंह चौहान और एएसपी अंतरसिंह कनेश ने शहर की फटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की कड़ी जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि कई दुकानों में अग्निशमन उपकरण, बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। कुछ दुकानदारों के पास लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं था। अव्यवस्था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर अधिकारियों ने दुकानदारों को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

Read More : MP News : विदिशा पुलिस ने अवैध नशे पर चलाया बड़ा अभियान, 10 प्रकरण दर्ज

एडीएम वीर सिंह चौहान ने कहा, “हर दुकान पर अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य है। सुरक्षा से समझौता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

एएसपी अंतरसिंह कनेश ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि लाइसेंस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे दीपावली सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाएं और पटाखों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतें।

Read More : Dhanteras 2025 : दिवाली पर गोल्ड इन्वेस्टमेंट का स्मार्ट तरीका, जानिए कैसे और कहां खरीदें सोना

यह कदम प्रशासन की उस पहल को दर्शाता है, जिसमें केवल पर्व की रौनक नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *