Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

Share Market News : शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, सेंसेक्स में 206 अंक की उछाल, निवेशकों में उत्साह

Share Market/मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 10 नवंबर को शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में खुले, जिससे बाजार में मजबूती का माहौल बना। बीएसई सेंसेक्स 141 अंक की बढ़त के साथ 83,357.46 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 36 अंकों की हल्की तेजी के साथ 25,528.50 पर ट्रेड करने लगा।

सेक्टोरल इंडेक्स में मिश्रित रुझान

Share Market आज के कारोबारी सत्र में मिडकैप और लार्जकैप इंडेक्स में सुधार देखा गया, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स दबाव में रहा। ऑटो सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई और यह मामूली कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, बैंकिंग सेक्टर में मजबूती दिखी और इंडेक्स लगभग 104 अंकों की बढ़त में रहा। इंडसइंड बैंक आज बैंकिंग क्षेत्र का टॉप परफ़ॉर्मर बना।

Read More : Share Market News : महंगे वैल्यूएशन के बाद भी Lenskart IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स लेकिन Groww पर एनालिस्ट्स की टेढ़ी नजर

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज बाजार में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स में शामिल रहे।
वहीं दूसरी तरफ ट्रेंट, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और अडानी पोर्ट्स टॉप लूजर्स रहे।

ओपनिंग सेशन में हल्की उतार-चढ़ाव

Share Market शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले आज सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 83,198 पर खुला, जबकि निफ्टी 11 अंक की बढ़त के साथ 25,503 पर खोला गया। करेंसी मार्केट में रुपया 1 पैसे कमजोर होकर ₹88.67 प्रति डॉलर पर खुला।

Read More :  Indian Share Market : हल्की गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सरकारी बैंकों में दिखी मजबूती, जानें निफ्टी का हाल…

ग्लोबल संकेतों से मिला सहारा

वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार में निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है। गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय बाजार के लिए अपना आउटलुक अपग्रेड करते हुए निफ्टी का लक्ष्य 2026 के अंत तक 29,000 तय किया है। मजबूत घरेलू डिमांड, बेहतर अर्निंग ग्रोथ और सुधारवादी नीतियों को इसके पीछे की प्रमुख वजह बताया गया है।

एफआईआई और डीआईआई की गतिविधियां

लगातार छह दिनों की बिकवाली के बाद शुक्रवार को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने बाजार में करीब ₹4,600 करोड़ की खरीदारी की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार 50वें दिन निवेश जारी रखते हुए ₹6,675 करोड़ की खरीद की।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

C.G news : रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज! निगम सख्त, बकायेदारों पर शिकंजा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...

Related Articles

Popular Categories