Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह निवेशकों के लिए रोमांच और रिटर्न का बड़ा मौका आने वाला है। 23 जून से शुरू हो रहे सप्ताह में कुल 12 कंपनियां अपने IPO के जरिए बाजार से लगभग 15,800 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में हैं। खास बात ये है कि इसी दौरान 8 कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज में डेब्यू भी करेंगी, जिससे बाजार में भारी उछाल और निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल सकती है।
Indian Stock Market : इन 12 IPO में से 5 मेनबोर्ड कंपनियों के हैं, जिनमें सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित IPO है – HDFC बैंक की सहयोगी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का, जो कि 25 जून से 27 जून तक खुलेगा और इसका साइज 12,500 करोड़ रुपए का है। इसके अलावा कल्पतरु प्रोजेक्ट्स, एलनबैरी गैस और ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियां भी अपने IPO लाने जा रही हैं।
SME सेगमेंट में भी हलचल तेज है, जहां 7 छोटी कंपनियां जैसे AJCL ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स, श्री हरे कृष्ण स्पंज आयरन, सनटेक इंफ्रा और प्रो एफएक्स टेक जैसे नाम बाजार में दस्तक देंगे। इनमें अधिकांश इश्यू 23 से 27 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे।
Indian Stock Market :
वहीं, 8 कंपनियां इस हफ्ते शेयर बाजार में लिस्ट होंगी, जिनमें मेनबोर्ड की एरिसिनफ्रा सॉल्यूशंस के साथ NSE इमर्ज पर समय प्रोजेक्ट सर्विसेज, पाटिल ऑटोमेशन, मायाशील वेंचर्स और आकार मेडिकल टेक्नोलॉजीज जैसे नाम शामिल हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में सकारात्मक रुझान, मजबूत लिक्विडिटी और रिटेल निवेशकों की बढ़ती रुचि इस एक्शन को मजबूती दे रही है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए सुनहरा मौका बन सकता है।











