Hot Air Balloon Accident : आसमान में जल उठा हॉट एयर बैलून, 8 की मौत, 13 घायल

Parivesh
Hot Air Balloon Accident : आसमान में जल उठा हॉट एयर बैलून, 8 की मौत, 13 घायल

ब्राज़ील | Hot Air Balloon Accident : ब्राज़ील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में शनिवार सुबह उस वक्त दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब एक हॉट एयर बैलून में आग लग गई। प्राइआ ग्रांडे के खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे 21 पर्यटकों की जिंदगी पल भर में बदल गई। हादसे के समय बैलून जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर था, और तभी अचानक उसमें आग लग गई। चंद सेकंड में ही वह जलता हुआ बैलून तेज़ी से नीचे आ गिरा। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 Hot Air Balloon Accident : प्राइआ ग्रांडे अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और हॉट एयर बैलूनिंग के लिए मशहूर है, खासकर जून महीने में जब सेंट जॉन जैसे कैथोलिक त्योहार के चलते पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स में तकनीकी खराबी और बैलून ऑपरेटर की लापरवाही की आशंका जताई गई है। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और रोमांच के इस सफर पर अब सवाल खड़े हो गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *