बड़ा विमान हादसा टला : उड़ान के तुरंत बाद इंजन में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से बचे दर्जनों मुसाफिर….

Parivesh
बड़ा विमान हादसा टला

अमेरिका | बड़ा विमान हादसा टला : अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की दहशत अभी थमी भी नहीं थी कि अमेरिका से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL446 के इंजन में अचानक आग लग गई। यह घटना 18 जुलाई को हुई, जब विमान अटलांटा (ATL) के लिए रवाना हुआ था।

बड़ा विमान हादसा टला : जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, उसके बाएं इंजन से आग की लपटें निकलती नजर आईं। पायलट्स ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से समन्वय किया और विमान को सुरक्षित वापस उतारने की प्रक्रिया शुरू की। विमान प्रशांत महासागर की दिशा में उड़ान भरते हुए डाउनी और पेरामाउंट जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर से वापस लौटा।

24 साल पुराना विमान, इंजन में आग की दूसरी घटना

यह फ्लाइट 24 साल पुराने बोइंग 767-400 विमान (रजिस्ट्रेशन N836MH) से संचालित हो रही थी। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद जैसे ही इंजन में खराबी के संकेत मिले, यात्री घबरा गए। पायलट की तेज़ सूझबूझ और आपातकालीन प्रक्रियाओं के पालन के चलते विमान को सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वीडियो में कैद हुई इंजन से निकलती आग

इस खतरनाक क्षण को ज़मीन से रिकॉर्ड किया गया, जिसमें इंजन से आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं। LA Flights यूट्यूब चैनल के लाइव कवरेज में यह दृश्य सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीमों ने तुरंत हरकत में आकर इंजन की आग पर काबू पाया।

FAA ने शुरू की जांच, साल की दूसरी घटना

अमेरिकी विमानन प्राधिकरण FAA ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह 2024 में डेल्टा एयरलाइंस की दूसरी इंजन फायर की घटना है, जिससे अमेरिका में विमान सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *