Saturday, April 4, 2026
26.5 C
Raipur

SUVs Launch : ग्राहकों की ऐश ही ऐश! 15 नई फीचर-पैक्ड SUVs होंगी लांच, कतार में Maruti से लेकर Tata तक

Auto Desk: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर जहां इस साल के अंत तक भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वहीं त्योहारों के सीजन में जबरदस्त बिक्री और अक्टूबर में रिकॉर्ड मांग के बाद कंपनियाँ अब इस मोमेंटम को लगातार बनाए रखने में जुटी हुई हैं। आने वाले पाँच महीनों में कम से कम 15 नई कारें, जिनमें से 13 एसयूवी होंगी, भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने वाली हैं। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि एसयूवी सेगमेंट भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट की धुरी बन चुका है।

कंपनियों का फोकस अब हाई-मार्जिन SUV पर
उद्योग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर निर्माताओं ने अब प्रीमियम और हाई-मार्जिन वाहनों पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। एक प्रमुख ऑटो कंपनी के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में कंपिनयाँ अपनी उत्पादन क्षमता का बड़ा हिस्सा एसयूवी और हाई-मार्जिन मॉडलों को दे रही हैं ताकि मांग को पूरा किया जा सके और मुनाफे में वृद्धि हो।

Read More : Automobile Dealers Association : राडा की वार्षिक आम सभा संपन्न: ऑटो एक्सपो 2025 को बताया ऐतिहासिक, नए सदस्यों का मनोनयन और उत्कृष्ट योगदानों का सम्मान

Auto Desk: जानकारी दें कि अब भारत में अब एसयूवी कुल पैसेंजर व्हीकल सेल का आधे से ज्यादा हिस्सा बन चुकी है। जीएसटी कटौती के बाद छोटे कारों की मांग में सुधार जरूर आया है, लेकिन बाजार की असली चमक अब भी एसयूवी सेगमेंट में ही है।

टाटा सिएरा से लेकर महिंद्रा की इलेक्ट्रिक 7-सीटर तक,बड़े लॉन्च की कतार
वहीं आने वाले महीनों में सबसे चर्चित लॉन्च में शामिल है Tata Sierra, जो 22 साल बाद भारतीय बाजार में शानदार वापसी को तैयार है। इसके टीज़र ने उपभोक्ताओं में उत्साह और पुरानी यादों दोनों को फिर से जगा दिया है।

Auto Desk: इसके अलावा महिंद्रा अपनी पहली बॉर्न-इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV लॉन्च करने जा रही है, जो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित कर सकती है। वहीं, मारुति सुजुकी भी अपनी इलेक्ट्रिक e-Vitara को भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी में है।

Read More : Auto Exports : भारतीय ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग – एक्सपोर्ट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज

इसके साथ ही छोटी संख्या में ही सही, लेकिन सेडान और क्रॉसओवर सेगमेंट भी पीछे नहीं हैं। आने वाले महीनों में नई Mercedes CLA और Maruti Fronx Hybrid लॉन्च होंगी।

विदेशी कंपनियों की जबरदस्त एंट्री, लग्जरी में BMW और Volvo की तैयारी
एसयूवी युद्ध में विदेशी कंपनियाँ भी पूरी ताकत से उतर रही हैं। रेनॉल्ट अपनी नई पीढ़ी की Duster पेश करेगी, जबकि निसान की Tekton भारतीय बाजार में नई ऊर्जा लाएगी। लग्जरी सेगमेंट में BMW और Volvo अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs के साथ उपस्थिति को और मजबूत करने जा रही हैं।

दीवाली के बाद भी नहीं रुकी ताबड़तोड़ लॉन्चिंग की रफ्तार

आम तौर पर त्योहारों के बाद कंपनियाँ नए मॉडल लॉन्च करने से बचती हैं और स्टॉक खाली करने पर ध्यान देती हैं। लेकिन इस बार परिदृश्य बिल्कुल अलग है।आसान फाइनेंसिंग, स्थिर जीएसटी व्यवस्था और फेस्टिव सीजन में असाधारण बिक्री ने कंपनियों को अपने लॉन्च टाइमलाइन पर बरकरार रहने के लिए प्रेरित किया है।वहीं मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सॉन और महिंद्रा XUV700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर महीनों की वेटिंग बताती है कि ग्राहकों की मांग बेहद मजबूत है और उत्पादन क्षमता दबाव में है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P में LPG संकट गहराया! इंदौर में नया कनेक्शन बंद, भोपाल में हंगामा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में रसोई गैस...

M.P में मौसम का कहर! 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से दहशत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, भक्तों ने किया भक्ति में लीन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories