भारत-पाकिस्तान तनाव : शेयर बाजार धड़ाम……

Parivesh

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। बाजार की शुरुआत से ही बिकवाली का माहौल था और दिनभर बाजार गिरता रहा।

बीएसई का सेंसेक्स आज −950 (1.17%) अंकों की गिरावट के साथ 79,499.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में रहे, यानी अधिकांश शेयर नुकसान में रहे। एनएसई का निफ्टी भी −300 (1.20%) अंक गिरकर 23,991.15 पर आ गया।

शेयर बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षा हालात ने निवेशकों को संकोच करने पर मजबूर कर दिया है, जिसके कारण बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है। निवेशकों ने संकट को देखते हुए अपनी पूंजी को निकालने का रुख किया, जिससे बाजार में गिरावट आई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार पर इस तनाव का असर और भी गहरा हो सकता है, और निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *