Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

आयकर विभाग का छापा : सर्राफा कारोबारी के घर से 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की संपत्ति जब्त….

नासिक। आयकर विभाग का छापा : महाराष्ट्र में कालेधन के खिलाफ आयकर विभाग ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसा है। नासिक में एक नामी सर्राफा कारोबारी के घर पर हुई छापेमारी में आयकर टीम ने 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति जब्त की है।

आयकर विभाग का छापा : सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई करीब 30 घंटे तक चली, जिसमें टीम ने कारोबारी के ठिकानों पर लगातार छानबीन की। इतनी भारी मात्रा में नकदी मिलने से उसे गिनने में ही 14 घंटे लग गए। नकदी के अलावा दस्तावेजों, प्रॉपर्टी और लेन-देन के कई संदिग्ध रिकॉर्ड्स भी जब्त किए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद नासिक के व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। कालेधन और टैक्स चोरी पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

हालिया कार्रवाई की कड़ी में दूसरी बड़ी रेड

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नांदेड़ में भी आयकर विभाग ने 72 घंटे की रेड में भंडारी फाइनेंस और आदित्य कोऑपरेटिव बैंक के परिसरों से 170 करोड़ की संपत्ति और 14 करोड़ कैश जब्त किया था। वहां भी कैश गिनने में 14 घंटे लग गए थे।

लगातार हो रही इन कार्रवाईयों से महाराष्ट्र में फाइनेंस और सर्राफा कारोबारियों में खलबली मच गई है। आयकर विभाग अब इन मामलों में विदेशी लेन-देन और हवाला कनेक्शन की भी जांच कर रहा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : कटनी- विधायक संजय पाठक फिर लड़ सकते हैं मध्यवर्ती चुनाव, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के कटनी जिले...

ईरान की तबाही का समय ट्रंप ने किया तय! बोले- मंगलवार रात 8 बजे तक…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका...

इंदौर में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर से...

M.P Weather : मध्य प्रदेश में बदला मौसम, 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में मौसम ने...

Related Articles

Popular Categories