East Central Railway meeting : सिंगरौली। सिंगरौली पूर्व मध्य रेल की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की द्वितीय बैठक दिनांक 22 जनवरी 2026 को आयोजित की गई। बैठक में सिंगरौली जिले की रेल समस्याओं, ट्रेनों के विस्तार एवं यात्री सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में शामिल रामनिवास शाह, विधायक सिंगरौली ने जिले को ऊर्जाधानी बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक महत्व होने के बावजूद सिंगरौली आज भी नियमित और पर्याप्त रेल सेवाओं से वंचित है। उन्होंने इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, हाजीपुर के समक्ष एक विस्तृत मांगपत्र प्रस्तुत कर जिले की रेल आवश्यकताओं से अवगत कराया।
प्रमुख रेल संबंधी मांगें
- सिंगरौली को रेल मंडल का दर्जा
- सिंगरौली–भोपाल ट्रेन का इंदौर तक विस्तार
- सिंगरौली–निजामुद्दीन ट्रेन को नियमित करना
- सिंगरौली–टनकपुर ट्रेन का हरिद्वार तक विस्तार
- हावड़ा–भोपाल, धनबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनल, कोलकाता–अहमदाबाद, कोलकाता–मदार, सांतरागाछी ट्रेनों का नियमितीकरण
नई ट्रेनों व विस्तार की मांग
- धनबाद–बेंगलुरु (वाया सिंगरौली) नई ट्रेन
- पटना–भोपाल राजधानी एक्सप्रेस (वाया सिंगरौली–जबलपुर)
- सिंगरौली–इंदौर (वाया जबलपुर) नई ट्रेन
- पटना–सिंगरौली ट्रेन का भोपाल तक विस्तार
- चोपन–रांची ट्रेन को सिंगरौली तक बढ़ाना
- महदेइया रेलवे स्टेशन पर सवारी ट्रेनों का ठहराव
यात्री व रेलवे कर्मचारियों की सुविधाएं
- सिंगरौली रेलवे कॉलोनी में सामुदायिक भवन व सड़क निर्माण
- रेलवे खेल मैदान में बाउंड्री वॉल एवं लाइटिंग
- रेलवे नाले पर पुलिया निर्माण
- स्टेशन के सामने पार्किंग व सौंदर्यीकरण
- स्टेशन पर एस्केलेटर, प्लेटफॉर्म शेड का विस्तार, एटीएम मशीन
- रेलवे सीएसआर फंड का सिंगरौली में उपयोग
इसके अतिरिक्त कटनी–चोपन पैसेंजर ट्रेन को पुनः बहाल करने, रेल डिब्बों की नियमित सफाई, तथा रेलवे कॉलोनी में धूल नियंत्रण के उपाय करने की मांग भी पत्र में शामिल की गई। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होती है, तो इससे सिंगरौली सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।











