Illegal Arms Factory : बुरहानपुर में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: 3 देसी पिस्टल के साथ मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

illegal arms factory : बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले की खकनार पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड तस्कर गुरुचरण सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन हस्तनिर्मित देसी पिस्टल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी गुरुचरण सिंह कई जिलों में मोस्ट वांटेड चल रहा था और उस पर विभिन्न गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महाराष्ट्र के नागपुर में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा, उस पर बालाघाट में डकैती और आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण, खकनार में दो प्रकरण और महाराष्ट्र में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

illegal arms factory : पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देश पर, खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम जामनिया रोड कलाली पर दबिश देकर आरोपी गुरुचरण को पकड़ा। इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस प्रशासन ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी दी है।

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी में लिप्त लोगों पर अब लगातार सर्जिकल एक्शन लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *