Saturday, October 3, 2026
Home Top News Illegal Bhang Seized : इंदौर में आबकारी की सर्जिकल स्ट्राइक: विदुर नगर...

Illegal Bhang Seized : इंदौर में आबकारी की सर्जिकल स्ट्राइक: विदुर नगर में पकड़ा गया 1182 किलो अवैध भांग का स्टॉक

Illegal Bhang Seized : इंदौर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर आबकारी विभाग को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने विदुर नगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर 1182 किलोग्राम अवैध भांग बुरादा जब्त किया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने शहर में अवैध भांग की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

मकान में बना रखा था गोदाम: सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने विदुर नगर के मकान नंबर 102 बी पर छापेमारी की। यहाँ आरोपी संजय मिश्रा ने भारी मात्रा में भांग का स्टॉक छिपा रखा था। विभाग के अनुसार, जब्त की गई 1182 किलो भांग की बाजार कीमत करीब 2 लाख 36 हजार 400 रुपए आंकी गई है। आरोपी इस भारी भरकम स्टॉक से जुड़ी कोई भी वैध अनुमति या दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

टीम की मुस्तैदी: इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और उड़न दस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही। आबकारी विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में भांग कहाँ से लाई गई थी और इसे शहर के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here