कटनी : कटनी शहर के अल्फ्रड गंज मस्जिद गली में अचानक एक बैनर दिखाई देने से लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। बैनर पर बड़े अक्षरों में “I Love मोहम्मद (S.A.W)” लिखा हुआ है।
यह बैनर किसने और क्यों लगाया, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का होने से पुलिस भी सतर्क हो गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग मस्जिद गली से गुजरे तो उन्होंने बैनर देखा। धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।











