Saturday, August 22, 2026
Home Auto Hyundai का धमाका! सिर्फ ₹6.99 लाख में मिलेगी ये सनरूफ वाली प्रीमियम...

Hyundai का धमाका! सिर्फ ₹6.99 लाख में मिलेगी ये सनरूफ वाली प्रीमियम कार, मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : Hyundai ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक i20 को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में कमी की है। अब इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.99 लाख हो गई है। नई कीमत के बाद i20 सीधे तौर पर Maruti Suzuki Baleno और Tata Altroz को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। खास बात यह है कि कीमत घटने के बावजूद फीचर्स और सेफ्टी में कोई समझौता नहीं किया गया है।

बेस Era वेरिएंट में भी दमदार सेफ्टी

अपडेट के बाद Era वेरिएंट को नया बेस मॉडल बनाया गया है। इसमें 6 एयरबैग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बॉडी कलर ORVM और डोर हैंडल, स्किड प्लेट, टाइप-C USB चार्जर और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। यानी एंट्री-लेवल मॉडल में भी प्रीमियम अनुभव और मजबूत सुरक्षा पैकेज दिया गया है।

Read More : CG NEWS: ऑन-ड्यूटी वनकर्मियों से मारपीट मामले में घरघोड़ा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर भेजा जेल

Magna वेरिएंट में सनरूफ और एडवांस सुविधाएं

Hyundai ने Magna Executive और Magna वेरिएंट की कीमतें भी संशोधित की हैं, जो अब क्रमशः करीब ₹6.74 लाख और ₹6.99 लाख से शुरू होती हैं। इन वेरिएंट्स में TPMS, ऑटोमैटिक हेडलैंप, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक ORVM, स्टीयरिंग कंट्रोल और शार्क-फिन एंटीना जैसे फीचर्स मिलते हैं। Magna ट्रिम में आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक सनरूफ, LED DRLs, रियर AC वेंट्स और फ्रंट आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

इंजन, टेक्नोलॉजी और वारंटी

Hyundai i20 में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध है। यह इंजन करीब 83 bhp पावर और 114.7 Nm टॉर्क देता है। बेहतर माइलेज के लिए इसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर तकनीक जोड़ी गई है। इसके अलावा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (डीलर एक्सेसरी) में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट मिलता है। कंपनी इस कार पर 3 साल/1 लाख किमी की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है।

सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

नई कीमतों और फीचर-लोडेड पैकेज के साथ Hyundai i20 अब प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में और मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। किफायती एंट्री प्राइस और बेहतर सेफ्टी इसे खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here