Hyderabad Crime : हैदराबाद : हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पारिवारिक आयोजन के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान एस. श्रीनू के रूप में हुई है, जिसे घटना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Hyderabad Crime : जानकारी के मुताबिक, श्रीनू और समक्का की कुछ समय पहले तलाक हो चुका था। इसके बावजूद दोनों एक पारिवारिक आयोजन में पहुंचे थे, जो श्रीनू की भांजी राजेश्वरी की बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
Hyderabad Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही समक्का मोबाइल से पार्टी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी, तभी श्रीनू ने अचानक चाकू निकाला और उसकी गर्दन पर तीन बार वार कर दिया। हमले के वक्त वह चिल्ला-चिल्लाकर समक्का पर बेवफाई के आरोप लगा रहा था। हमले से समक्का की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वहां रिश्तेदारों के साथ छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जो भयभीत हो गए।
Hyderabad Crime : पुलिस के अनुसार, श्रीनू को समक्का के चरित्र पर संदेह था और इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था। जांच में सामने आया है कि यह श्रीनू की दूसरी शादी थी, जबकि उसकी पहली पत्नी गंभीर रूप से बीमार है। दोनों पत्नियों से उसके बच्चे भी हैं।
Hyderabad Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। समक्का का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसमें घटना का वीडियो रिकॉर्ड होना बताया जा रहा है। राजेश्वरी ने अपने मामा श्रीनू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और मानसिक स्थिति को लेकर गहन जांच कर रही है।













