बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 50 वर्षीय विट्ठल नामक आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर वनजाक्षी (35) को सरेआम जिंदा जला दिया। घटना शनिवार को बन्नेरघट्टा इलाके में हुई, जब महिला अपने दोस्त मरिअप्पा और ड्राइवर के साथ कार से मंदिर से लौट रही थी।
जानकारी के अनुसार, विट्ठल कार का पीछा कर रहा था। एक ट्रैफिक सिग्नल पर उसने गाड़ी रुकवाई और उस पर तथा कार सवार लोगों पर पेट्रोल छिड़क दिया। हालांकि, मरिअप्पा और ड्राइवर बचकर भाग निकले, लेकिन महिला को आरोपी ने घेर लिया। जैसे ही वह भागने की कोशिश में गिरी, विट्ठल ने उस पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी।
Read News : disgusting Act : स्कूल की आड़ में हैवानियत – प्रिंसिपल ने छात्रा को पत्नी बनाने की कही बात, अलीगढ़ में बवाल
स्थानीय लोगों की मदद से वनजाक्षी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह 60 फीसदी तक झुलस चुकी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश करने वाला एक शख्स भी मामूली रूप से झुलस गया।
पुलिस ने बताया कि विट्ठल कैब ड्राइवर है और शराब का आदी था। वह तीन शादियां कर चुका था। वहीं, वनजाक्षी भी दो बार शादी कर चुकी थी और चार साल पहले विट्ठल के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। लेकिन शराबखोरी और उत्पीड़न से तंग आकर उसने हाल ही में उससे दूरी बना ली थी। इसी रंजिश में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
Read News : Singrauli News : गुंडों का आतंक : महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट…
घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। भीड़ जुटते ही विट्ठल वहां से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।











