रीवा में गुंडागर्दी : रीवा। शहर के रानी तालाब स्थित सिंधी कॉलोनी में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से कॉलोनी में खड़ी कई गाड़ियों को बुरी तरह से तोड़ दिया।
रीवा में गुंडागर्दी : यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे नकाबपोश बदमाश गाड़ियों पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। हमलावरों ने किस वजह से यह तोड़फोड़ की, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।













