Haryana New DGP: हरियाणा के नए DGP बने अजय सिंघल, 1992 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी

Sanjay Sahu
Haryana New DGP

Haryana New DGP: हरियाणा सरकार ने नए साल से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। अजय सिंघल इससे पहले हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे।

Haryana New DGP: वर्तमान डीजीपी ओम प्रकाश सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद अजय सिंघल प्रदेश पुलिस की कमान संभालेंगे। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भेजे गए पैनल के आधार पर की गई है, जिसमें आईपीएस शत्रुंजीत कपूर और आलोक मित्तल के नाम भी शामिल थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *