‘Half Electricity Bill : रायपुर : छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आज से बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार द्वारा घोषित नई योजना के तहत अब उन घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली खपत के लिए आधा बिजली बिल देना होगा। यदि कोई परिवार 201 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करता है — तो वह इस योजना का फाइदा नहीं ले पाएगा।
‘Half Electricity Bill : इस योजना से अनुमानित 36 लाख घरेलू परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। साथ ही, 200 से 400 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक साल तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ दिया जाएगा। इसका लक्ष्य है कि इस अवधि में ये परिवार अपने घरों में प्रधानमंत्री की “सूर्यघर” सोलर योजना के तहत सोलर प्लांट लगा सकें।
‘Half Electricity Bill : 1 अगस्त 2025 को राज्य सरकार ने बिजली बिल में 400 यूनिट तक की सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी थी, जिससे कई परिवारों को आर्थिक रूप से परेशानी हुई थी। अब इस नई व्यवस्था से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बिजली खर्च में बचत की उम्मीद जताई जा रही है।













