Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

भोपाल: हबीबगंज में फर्जी पुलिस बनकर अपहरण-लूट, परिवार को बनाया बंधक

भोपाल: राजधानी भोपाल के पॉश इलाके हबीबगंज से अपहरण और लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित राहुल गुप्ता की शिकायत के अनुसार, देर रात 5 से 6 युवक जबरन उनके फ्लैट में घुस आए और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे।

NDPS एक्ट में फंसाने की धमकी

आरोपियों ने राहुल गुप्ता को NDPS एक्ट में फंसाने की धमकी दी और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नकद राशि, कीमती घड़ियां और मोबाइल फोन लूट लिए।

Read More : भोपाल में दो दिवसीय IPS सर्विस मीट शुरु, बोले CM मोहन- संगठित अपराध के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं

अपहरण कर फिरौती का दबाव

लूट के बाद आरोपी राहुल गुप्ता और उनके परिवार को जबरन दो अलग-अलग वाहनों में बैठाकर मिसरोद के आगे टोल बायपास रोड की ओर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने लगातार फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मजबूरी में राहुल गुप्ता ने अपने एक परिचित को कॉल कर पूरी घटना बताई और पैसों के इंतजाम को कहा।

मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी

पीड़ित के अनुसार, पकड़े जाने के डर से आरोपी परिवार के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। किसी तरह स्थिति संभालते हुए पीड़ित ने आपातकालीन नंबर पर कॉल कर हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज से सुराग

पुलिस जांच में हबीबगंज स्थित अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज सामने आए हैं, जिनमें संदिग्ध युवक और वाहन कैद हुए हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।यह घटना राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में बढ़ते अपराध और अपराधियों के बेखौफ हौसलों को उजागर करती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories